Friday, July 26, 2024
Home > Health And Beauty Tips > हेल्दी रहने के लिए योगासन

हेल्दी रहने के लिए योगासन

yoga asanas to stay healthy

प्राचीन काल से ही भारत में योग की परम्परा है। बड़े-बुजुर्ग अपने मन-मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग का सहारा लेते थे। जिससे उनकी आयु भी लम्बी होती थी। तथा शरीर भी फिट रहता था।
योग करने के अनेक लाभ है। इसलिए आज स्कूलों में भी ऐसे अनिवार्य विषय बना दिया गया है। और एक योगा टीचर के द्वारा बच्चों को योग की शिक्षा दी जाती है।
कुछ योगासन जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है :
1. भुजंगासन
*सबसे पहले जमीन पर पेट के लेट जाएं।
*इसके बाद दोनों हथेलियों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखते हुए शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखें।
*साँस अंदर भरते हुए शरीर के ऊपरी भाग को ऊपर उठाएं।
*फिर सांस छोड़ते हुए शरीर को फर्श पर दोबारा ले जाएं।
लाभ :
ये आसन शरीर को लचीला बनाता है।
पेट की चर्बी भी कम करने में मदद करता है।

2. ताड़ासन :
*सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं।
*दोनों पैरों की एड़ियों और पंजों को बीच कुछ दूरी बनाएं।
*अब दोनों हाथों को कमर की सीध में ऊपर उठाएं।
*हाथों को उठाते हुए हथेलियों और उंगलियों को मिला लें।
* गर्दन सीधी रखें।
* पैरों की एड़ियों को ऊपर की ओर उठाएं।
* पूरे शरीर का भार पंजो पर करें।
*पेट को अंदर करते हुए संतुलन बनाएं रखें।

लाभ :
रीढ़ की हड्डी के विकारों को मिटाता है।
3. सुखासन :
*पालथी लगाकर बैठ जाएं।
* दोनों हाथों को ओम की अवस्था में अपने घुटनों पर रख लें।
*आसन को करते वक्त आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए।
*आंखें बंद रखें और शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ दें।
*इस आसन में कम से कम 10 मिनट तक रहें।

लाभ :
ये आसन तनाव कम करने में मदद करता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |