Saturday, July 27, 2024
Home > Latest News > Google Maps हुआ अपडेट ,जानिए क्या मिलेगा नया

Google Maps हुआ अपडेट ,जानिए क्या मिलेगा नया

Google Maps

Google Maps अपडेट के बाद एक नया फीचर जारी किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को टोल टैक्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे यूजर्स अपनी ट्रिप को बेहतर प्लान कर पाएंगे। इससे यूज़र्स अपनी यात्रा में होने वाले टैक्स खर्चे का पता लगा सकते है।

यह फीचर आपको बिना टोल वाले रास्तों के बारे मे भी जानकारी देगा। इससे आप बिना टैक्स के यात्रा करके पैसे भी बचा सकते हैं। Google Maps यूजर्स को किसी स्पेसिफिक टाइम के समय की कीमत के बारे में भी जानकारी देगा।   टोल कीमत जानकर हम अपने लिए फायदेमंद रास्ते का चुनाव कर सकते है।

Google -Map
प्रोसेस :
1. Google Maps के टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद थ्री-डॉट पर क्लिक करना होगा।
2.रूट ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
3. avoid tolls के ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं। इससे बिना टोल टैक्स के यात्रा कर पाएंगे।

यह फीचर भारत, अमेरिका, जापान और इंडोनेशिया के लगभग 2000 टॉल रोड के लिए जारी होगा । इस फीचर को आने वाले समय में दूसरे देशों में भी जारी किया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |