Saturday, July 27, 2024
Home > Politics News > गोदारा जी ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की बधाई दी

गोदारा जी ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की बधाई दी

Makar Sankraanti - Shabnam Godara

संगरिया |13 जनवरी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सदस्य शबनम गोदारा ने मकर संक्रांति और लोहड़ी के मौके पर समस्त प्रदेशवारिसयों को बधाई और शुभकामनायें दी है।
शबनम जी गोदारा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्वों का सांस्कृतिक महत्व है। मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं तथा इससे परस्पर प्रेम और सद्भाव बढ़ता है।

नये फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी पर्व को लोग मिलकर मनाते हैं।

गोदारा जी ने कहा कि इन पर्वो से समाज में सामाजिक समरसता बढ़ेगी और सभी के सहयोग से एक खुशहाल विकसित और गौरवपूर्ण राजस्थान का निर्माण होगा।

उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लायेगा।

 

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |