Monday, March 24, 2025
Home > Sports > IPL 2022: सूर्यकुमार यादव ने KKR के खिलाफ पचासा जड़ा

IPL 2022: सूर्यकुमार यादव ने KKR के खिलाफ पचासा जड़ा

Suryakumar Yadav

IPL 2022 : आईपीएल 2022 में पहला मुकाबला खेल रहे सूर्याकुमार यादव ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाल मचा दिया। मुंबई इंडियंस ,सूर्यकुमार यादव की बदौलत 161 तक पहुंची।

सूर्यकुमार यादव ने बॉल में 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और दो छक्के जमाए। सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर सिर्फ 49 बॉल में 83 रनों की पार्टनरशिप की।
मुंबई इंडियंस 140 के स्कोर तक जाते हुए दिख रही थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कायरन पोलार्ड की ताबड़तोड़ पारी के दम पर स्कोर 161 तक पहुंच पाया।

दो मैच हारी है मुंबई इंडियंस :
मुंबई इंडियंस ने इस मैच से पहले सिर्फ दो ही मुकाबले खेले हैं, दोनों में टीम की हार हुई थी। सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुई सीरीज़ के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद से ही वह एनसीए में थे। इस कारण वे खेल नहीं पाए थे।

Suryakumar Yadav

एनसीए से छुट्टी के बाद सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए थे, उनकी एंट्री ने ही धमाल मचा दिया।
मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को मेगा ऑक्शन से पहले ही 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |
Warning: printf(): Too few arguments in /home/u380431374/domains/marudharalive.com/public_html/wp-content/themes/vmag/footer.php on line 31