Saturday, July 27, 2024
Home > National News > दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन

दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन

spinner Shane Warne

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन हार्ट अटैक आने से हो गया है। उन्होंने अपने करियर में 700 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। इस खबर से क्रिकेट जगत को झटका लगा है।

हार्ट अटैक रही वजह :
शेन वॉर्न की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। वॉर्न 52 साल के थे। वॉर्न का मृत शरीर उनके विला में पाया गया था। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की लाख कोशिश की थी, लेकिन वो उन्हें बचा नहीं पाए। उनकी मृत्यु थाईलैंड में हुई है।

रिकॉर्ड :
शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और उन्हें दुनिया का महानतम लेग स्पिनर कहा जाता है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 708 विकेट हैं। वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 293 विकेट लिए हैं। उन्होंने IPL सीजन वन का खिताब जीता। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल की पहली ट्रॉफी दिलाई थी।

आईपीएल के पहले खिताब विजेता कप्तान :
शेन वार्न के नाम पर IPL खिताब जीतने वाला पहले कप्तान होने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

विवादों से करीबी नाता :
शेन वार्न को साल 2000 में 20वीं सदी के सबसे महान 5 क्रिकेटर्स में से एक गिना गया, लेकिन उनका विवादों से भी बेहद करीबी नाता रहा। वे ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान जरूर बनना चाहिए था, लेकिन इस संभावना पर वे हमेशा खुद ही लात मारते रहे। सट्टेबाजों को पिच और मौसम की जानकारी देना हो या 2003 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद ड्रग्स लेने के आरोप में प्रतिबंधित हो जाना। मैदान से बाहर अपने अफेयर और तलाक, शायद ही कोई जगह होगी, जहां वार्न का नाम विवादों से ना जुड़ा हो

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |