Saturday, July 27, 2024
Home > Health And Beauty Tips > लहसुन की चाय कैसे है सेहत के लिए फायदेमंद

लहसुन की चाय कैसे है सेहत के लिए फायदेमंद

garlic

अदरक की चाय को हर कोई पसंद करता है।लेकिन लहसुन की चाय पीने से भी कई फायदे हैं। ये चाय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने का काम करती है। यह चाय भारत में कम ही इस्तेमाल होती है।

लहसुन की चाय पीने के फायदे :

*लहसुन की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम होता ह। और मेटाबॉलिज्म की स्थिति में मदद करती है।
*शरीर की गंदगी को दूर करने के लिए किया जा सकता है।
* लहसुन की चाय शरीर के ज्यादातर हिस्सों में वसा को घोलने का काम करती है। इसमें चयापचय बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो वजन घटाने का काम करते हैं।
* लहसुन की चाय का सेवन करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है, ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करती है। जिससे दिल के रोगों से बचा जा सकता है।
* लहसुन की चाय का सेवन सर्दियों में बुखार खांसी को ठीक करने के लिए भी कर सकते हैं।
*यह चाय इम्यून सिस्टम में सुधार करती है।
*लहसुन की चाय शरीर से सूजन कम करती है।

लहसुन की चाय बनाने का तरीका ?
एक कप पानी उबालें। लहसुन को कूटकर डाल दें। एक चम्मच काली मिर्च डाल दें और फिर पांच मिनट तक चाय को उबलने दें। पांच मिनट बाद गैस बंद कर दें और चाय को किसी बर्तन में छान लें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |