Thursday, June 26, 2025
Home > Health tips > e-Shram पोर्टल :14 करोड़ मज़दूरों को अब लाभ

e-Shram पोर्टल :14 करोड़ मज़दूरों को अब लाभ

e-shram card

e-Shram पोर्टल की मदद से असंगठित क्षेत्र के 14 करोड़ श्रमिकों को अब सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। कोरोना काल के अनुभवों को देखते हुए सरकार ने ऐसे मज़दूरों की मदद के लिए एक डेटाबेस बनाने का काम शुरू किया था।

e-Shram पोर्टल :
सरकार ने 26 अगस्त 2021 को ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी। श्रम एवं रोज़गार मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि, 4 महीने में ई-श्रम पोर्टल पर कुल 14,02,92,825 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। अब देश का हर तीसरा मज़दूर इस पोर्टल से जुड़ गया है।
इन राज्यों से हैं सबसे ज्यादा मज़दूर :
पंजीकरण कराने वाले सबसे ज्यादा श्रमिक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड राज्य से हैं। 52.56 प्रतिशत से ज्यादा मज़दूर महिलाएं और 47.44% पुरुष हैं। 42.64 प्रतिशत मज़दूर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 26.45% सामान्य वर्ग के हैं। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के 22.54% और अनुसूचित जनजाति के मज़दूरों की संख्या 8.38% है।

मिलेगी सरकारी मदद :
पोर्टल की सहायता से मज़दूरों को अब विभिन्न सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ आसानी से मिल सकेगा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |
Warning: printf(): Too few arguments in /home/u380431374/domains/marudharalive.com/public_html/wp-content/themes/vmag/footer.php on line 31