Saturday, July 27, 2024
Home > Top News > कांग्रेस का प्रचार करने के लिए गांव-गांव पहुची प्रियंका गाँधी वाड्रा

कांग्रेस का प्रचार करने के लिए गांव-गांव पहुची प्रियंका गाँधी वाड्रा

पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा की वह गंगा मैया के सहारे सभी लोगो तक पहुचकर उनसे सिधा सवाल करेगी क्योकि प्रिंयका का मानना है की राजनीति एक प्रकार से रूक गई है और जिससे आम जनता के सपने और उनकी आवाज दब कर रह गई है। प्रदेश मे बनाई जाने वाली सारी नीतियो से आम लोग गायब हो गये है। लोगो को तो कुछ जानकारी ही नही मिलती है।

प्रियंका ने अपने प्रचार मे कहा की मेरा नाता यूपी से बहुत पुराना है। और कांग्रेस को मजबुत करने की जिम्मेदारी मुझे दी गई है। मै आम जनता के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करूगी और उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बनाने मे एक सिपाही के रूप मे काम करूगी। प्रदेश मे राजनीति के रूकने से आम जनता को बहुत सी परेशानिओे का सामना करना पड रहा है। आम लोग अपनी परेशानिया जाहिर करना चाहते है। पर सरकार को चलाने वाले सत्तादारीयो के पास आम जनता की बात सुनने का समय ही नही है। प्रियंका ने भावुकता से कहा की वह आध्यात्मिक रूप से इस पवन धरती से जुडी हुई है। मै जानती हूॅ की राजनीति बदलाव के लिए जनता के बिना नही हो सकता। इसलिए मै आम जनता से सिधा सवाल सांझा करूगी। प्रियंका ने कहा की वह जनता से बात-चित करके ही सच्ची और संकल्पीक राजनीति बदलाव कर सके और सभी मिलकर आम जनता की परेशानिओ को सुलझा सके।

प्रियंका यह भी कहा की वह सभी लोगो से बात करने के लिए उनके घर-घर जाकर बात करेगी और सभी साधनो के द्वारा लोगो तक पहुचेगी। चाहे वह जल र्माग हो चाहे बस,ट्रेन, हो या पैदल यात्रा हो सभी प्रकार के साधनो से लोगो तक पहुंचूंगी। प्रियंका ने खुद को गंगा मैया की बेटी बताया और कहा की गंगा तो सच्चाई व प्रेम समानता का चिन्ह है। उत्तर प्रदेश का सहारा ही गंगा मैया है और मै गंगा मैया के द्वारा ही सभी लोगो तक पहुंचूंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |