Saturday, July 27, 2024
Home > Latest News > दुनिया का Happiest Zone : फिनलैंड

दुनिया का Happiest Zone : फिनलैंड

Happiest Zone Finland

World Happiness Report 2022 में सबसे ऊपर दुनिया का एक इलाका स्कैंडिनेविया या नॉर्डिक प्रायद्वीप क्षेत्र है। यहां के लोग बहुत खुशनुमा जिंदगी जीते है। आइये जानते है वहां ऐसा क्या है।

दुनिया का सबसे खुशहाल देश ,फिनलैंड :
फ़िनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश होने का ख़िताब मिला है। वहां करप्शन न के बराबर है। फ़िनलैंड की सरकार वहां के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाए मुफ्त में मुहैया करवाती है। इस देश में पैदा होना भाग्यशाली है।

2022 की World Happiness Report 2022 के अनुसार 146 देशों में से फिनलैंड लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है। अफगानिस्तान सबसे पीछे ,अमेरिका को 16वां स्थान ,पाक को 121 वॉ ,भारत को 136 वॉँ ,बांग्लादेश इस लिस्ट में 94वें और पड़ोसी देश चीन 72वें स्थान पर है।

सबसे कम खुशहाली वाले देश हैं :

अफगानिस्तान(146वां स्थान), लेबनान(145वां), जिम्बाब्वे (144वां), रवांडा (143वां), बोत्सवाना(142वां) और लेसोथो का (141वां) स्थान।

दुनिया का Happiest Zone?
खुशहाली के लिहाज से टॉप 10 देशों में पूर्वी यूरोप यानी स्कैंडिनेविया क्षेत्र और नॉर्डिक इलाके के देशों है। फिनलैंड ने टॉप स्थान हासिल किया है। डेनमार्क दूसरे स्थान पर है। उसके बाद आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, नॉर्वे और लग्जमबर्ग ने जगह बनाई है। जहां अन्य देश बहुत सी परेशानियों से जुंझ रहे है वहीं इन देशों में ऐसा क्या खास है ? भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे देश ऐसा क्या बदलाव करे जिससे ये भी इस रिपोर्ट में रैंक बना सके ?

क्या फर्क है फ़िनलैंड का अन्य देशो से ?
महंगी शिक्षा, महंगा इलाज, परिवहन के महंगे साधन और महंगाई अधिकांश देशो की मुख्य समस्या है। लेकिन फिनलैंडमें सिस्टम काफी अलग है। फ़िनलैंड सरकार द्वारा शिक्षा, हेल्थकेयर जैसी चीजें लोगों के लिए या तो एकदम फ्री हैं या फिर बिल्कुल ही कम कीमतों पर उपलब्ध कराई जाती हैं। सुरक्षा के बेहतर इंतजाम, अच्छी पुलिसिंग सिस्टम, मानवाधिकार की बेहतर निगरानी, उच्च इनकम लेवल, कम करप्शन जैसी चीजें कड़े कानून और मजबूत सिस्टम के साथ सुनिश्चित की जाती हैं।

फ़िनलैंड के प्राकृतिक नजारे :
खूबसूरत पहाड़, झीलों और नदियों के किनारे बसे शहर, बर्फ की सफेदी से सजी प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसा फिनलैंड पूर्वी यूरोप का वो हिस्सा है जहां का वातावरण काफी ठंडा है, जहां छह महीने सर्दी का मौसम रहता है, इस देश के कई हिस्सों में छह महीने रात ही रहता है। बारिश, बर्फ और कड़ाके की सर्दी के बीच भी यहां के लोग जिंदगी को पूरी तरह एंजॉय करते हैं। बर्फबारी के बीच भी जॉगिंग, राइडिंग, साइक्लिंग का यहां के लोगों को खूब शौक है। साल के गर्म महीनों में यहां लोगों में आउटडोर सॉना, साइक्लिंग, कायकिंग, हाइकिंग, कैम्पिंग जैसी आउटडोर एक्टिविटी का तो खास ही शौक दिखता है। बर्फ से लिपटे यहां के खूबसूरत पहाड़, घने और सुंदर जंगल और टूरिस्ट प्लेस, प्रदूषण मुक्त वातावरण लोगों की जिंदगी में एक अलग ही ताजगी भर देती हैं।

सरकारी योजनाए :
फिनलैंड में प्रत्येक महिला को डिलीवरी होने पर सरकार की तरफ से ‘न्यू बेबी बॉक्स’ गिफ्ट किया जाता है। जिसमें 63 प्रोडक्ट होती हैं जो एक साल तक चलते है। डिलिवरी के वक्त 10 महीने की पेरेंट्स लीव मिलती है। पिता बनने पर पुरूषों को भी 9 हफ्ते की पैटरनिटी लीव मिलती है। बच्चे के जन्म के बाद उसके दोनों पेरेंट्स को पहले तीन हफ्ते की छुट्टी अनिवार्य रूप से मिलती है। बच्चे के 9 महीने के होने तक माता-पिता में से किसी एक को जरूरी तौर पर छुट्टी मिलनी सुनिश्चित कराई जाती है। बच्चे के तीन साल का होने तक मां-बाप के पास बिना नौकरी खोए स्टे होम फैसिलिटी का लाभ उठाने का विकल्प होता है। ये सब वहां के सोशल सिक्योरिटी सिस्टम का हिस्सा है।

टेंशन फ्री जिंदगी :
डेनमार्क में बेरोजगार होने की स्थिति में सरकार की ओर से हर महीने 2000 डॉलर तक का स्टाइपेंड देने की व्यवस्था है। फिनलैंड और डेनमार्क में हर नागरिक को फ्री एजुकेशन और फ्री हेल्थकेयर की सुविधा सरकार मुहैया कराती है।

मददगार सिस्टम :
फिनलैंड में क्राइम रेट बहुत कम है। टूरिस्ट्स के लिए यह देश काफी सेफ है। यहां का शिक्षा का सिस्टम प्रोफेशनल पढ़ाई और स्टूडेंट्स की लर्निंग पर खासा जोर देता है। देश के सभी लोगों के लिए सरकार की ओर से बेहतर और एक जैसी मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं। रोजगार के अवसरों की समानता के लिए भी ये देश काफी हद तक जाना जाता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |