Tuesday, March 19, 2024
Home > Politics News > विफल सरकार के कमजोर नुमाइंदे नहीं उठा पा रहे जनता की आवाज

विफल सरकार के कमजोर नुमाइंदे नहीं उठा पा रहे जनता की आवाज

शबनम गोदारा संगरिया। स्थानीय वार्ड नंबर 16 में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश डोडा और पार्षद ज्योति डोडा की ओर से शनिवार शाम कांग्रेस की एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शबनम गोदारा ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार की नीतियों से सभी वर्ग परेशान हैं।
संगरिया में मीरा कॉलेज का सरकारीकरण रद्द करने के बाद उसे पुनः सरकारी करने की मांग जनता ने बार-बार उठाई लेकिन इस विफल सरकार के कमजोर नुमाइंदे सभी मंचों पर अपना पक्ष रखने में कामयाब नहीं हुए और इसकी सजा जनता को मिल रही है। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसान आए दिन समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के पास गए लेकिन जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो अब जनप्रतिनिधियों को सरेआम विरोध का सामना करना पड़ रहा है और उनका घेराव हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों व व्यापारियों के सामने विकट हालात पैदा करने में केंद्र व राज्य सरकार की भूमिका रही है।
शबनम गोदारा ने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा शुरू किए गए शक्ति प्रोजेक्ट से अधिकाधिक कांग्रेस जनों से जुड़ने का आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व तक बात पहुंचाने के लिए यह एक बहुत बड़ा माध्यम है। सभा में करीब 5 दर्जन लोगों को हाथों-हाथ SMS भेज कर शक्ति प्रोजेक्ट से जोड़ा गया। इस मौके पर वार्ड वासियों ने शबनम गोदारा को लड्डुओं से तोल कर कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। सभा में डीसीसी महामंत्री ओमप्रकाश छाबड़ा, हंसराज वर्मा, सूरजभान भोबिया, एडवोकेट रविंद्र भोबिया, सी पी भोबिया ,बार संघ अध्यक्ष क छोटू राम बिश्नोई, सुनील बिश्नोई, मनमोहन, कृष्ण सालीवाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।Shakti Project Shabnam Godara

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |