Friday, July 26, 2024
Home > Latest News > RIP सिद्धू मूसेवाला: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

RIP सिद्धू मूसेवाला: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

Sidhu Moose Wala

हर कोई माँ-बाप यही चाहते है की उनका बच्चा कामयाब इंसान बने, लेकिन ये कामयाबी ही उनकी औलाद की मौत की वजह बन सकती है ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को भी उनकी कामयाबी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सिद्धू की दिन दोगुनी -रात चौगुनी तरक्की उनके दुश्मनो से देखी नहीं गई जिसके चलते उन्हें इस संसार को अलविदा कहना पड़ा।

आखिर कैसे हुई वारदात :

मौके पर मौजूद लोगों के बयान अनुसार रविवार शाम 5:25 बजे सिद्धू मूसेवाला पंजाब के गांव जवाहर के( मानसा) में अपने 2 साथियों के साथ अपनी गाड़ी थार में खुद ड्राइव करते हुए जा रहे थे। अचानक एक काले रंग की गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उनपर फायरिंग स्टार्ट कर दी। उनका निशाना सिद्धू पर था। सिद्धू पर करीबन 30 गोलियां चलाई गई। उनके साथी भी गैंगस्टरों की चपेट में आने से जख्मी हो गए। उनका इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने सिद्धू को हॉस्पिटल पहुंचाया ,जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सिक्योरिटी हटाने के आदेश के खिलाफ जाने वाले थे कोर्ट :

कुछ दिन पहले ही पंजाब के CM भगवंत मान ने उनकी सिक्योरिटी वापिस ले ली थी। सिंगर ने सुरक्षा हटाए जाने के बाद अपने वकील से बात की थी। वह कोर्ट में पंजाब सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपील करने वाले थे। सिद्धू को लगातार गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही थी। उन्हें पता था कि उनकी जान को खतरा है। सिद्धू मूसेवाला के अलावा 424 और लोगों की सुरक्षा को हटा दिया गया था।

सिद्धू मूसेवाला बायोग्राफी :

सिद्धू मूसेवाला का जन्म 17 जून 1993 में मानसा जिले के मूस गांव में हुआ था। मूसेवाला के पिता भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी हैं। उनकी मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं।
सिद्धू मूसेवाला ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान सिंगिंग में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वह कुछ वक्त कनाडा भी चले गए थे। पंजाबी सिंगर का विवादों से भी नाता रहा है। साल 2019 में ‘जट्टी जियोने मोड़ दी बंदूक वारगी‘ पर काफी विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी।

siddu musaala

अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस लगातार गुनहगारों का पता लगाने की कोशिश में है। दिन-दिहाड़े हुई इस वारदात ने लोगों को प्र्दर्शन करने के लिए सड़को पर उतर दिया है। परिवार, रिश्तेदारों और फैंस में ग़मगीन माहौल है। लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके निवास स्थान पर इकट्ठा हो रहे है। दंगो से सुरक्षा हेतु उचित पुलिस प्रबंध किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |