जयपुर। तीन सीटों पर जीत दर्ज करने पर पायलट ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी व कार्यकर्ताओ की शानदार विजय है। वह राजस्थान के मतदाताओं को सलाम करते हैं और उन्होंने कहा कि इन तीन सीटों पर जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस के लिए ऎतिहासिक है ओर इस जीत से राजस्थान की जनता ने अपना रूख तय करके बता दिया है कि वह आने वाले चुनावो मे किस के साथ है। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले हुए लोकसभा चुनाव में 25 की 25 सीटें भाजपा ने जीत ली। तब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे चुनौती के तौर पर स्वीकार किया और मेहनत की हर वर्ग को साथ लेकर जनसमस्याओ के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो लडाई लडी आज उस का परिणाम सामने लाया है।
उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा ने धन और बल का प्रयोग किया, लोगों को डराने और कई तरह के प्रलोभन दिए लेकिन फिर भी जनता ने उसकी एक न सुनी और कांग्रेस को मत दिया। यह जीत प्रदेश के युवाओं के बिना हासिल नहीं की जा सकती थी, इसलिए उनको भी बहुत-बहुत धन्यवाद। पायलट ने कहा कि राज्य सरकार को इस हार से सबक लेनी चाहिए। उनको उम्मीद है कि राज्य सरकार अपने नौ महीने के कार्यकाल में जनता के हित के लिए जो काम नहीं किए थे, अब वह करेगी। उन्होंने कहा कि देशभर में हुए उपचुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा नेता अक्सर समाज को तोड़ने वाले बयान देते रहते हैं।