Thursday, June 26, 2025
Home > Bollywood > ‘हम हिंदुस्तानी’ गाने में अपनी आवाज़ देंगे लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन जैसे दमदार कलाकार

‘हम हिंदुस्तानी’ गाने में अपनी आवाज़ देंगे लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन जैसे दमदार कलाकार

Amitabh Bachchan

इस साल 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है। इस मौके पर ‘हम हिंदुस्तानी‘ नाम का एक गाना रिलीज किया जाएगा। जिसमें लता मंगेशकर , अमिताभ बच्चन, कैलाश खेर और सोनू निगम सहित दमदार कलाकार अपनी आवाज़ देंगे।

लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन ने आने वाले सॉन्ग ‘हम हिंदुस्तानी‘ के लिए भारतीय फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई अन्य सदस्यों के साथ सहयोग किया है। लता मंगेशकर, बिग बी, पद्मिनी कोल्हापुरी, सोनू निगम, कैलाश खेर, अलका याज्ञनिक और शब्बीर कुमार देशभक्ति के गाने गाते हुए दिखाई देंगे। प्रियांक शर्मा और पारस मेहता द्वारा उनके म्यूजिक लेबल ‘धमाका रिकॉर्ड्स‘ के लिए प्रोड्यूस किया गया यह सॉन्ग देशभक्ति की धुन पर भावपूर्ण आवाज़ें पेश करता है।

कलाकार श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, श्रुति हासन, तारा सुतारिया, अंकित तिवारी, सिद्धांत कपूर और जन्नत जुबेर ने भी गाने को अपनी आवाज दी है, जिसे प्रियांक शर्मा और म्यूजिक लेबल धमाका रिकॉर्ड्स के पारस मेथा ने बनाया है।

प्रियांक ने कहा, “महान अभिनेता और गायक जो इस गान में पहली बार एक साथ आए हैं, निश्चित रूप से देश और दुनिया के लिए हमारी भावनाओं में पूरी तरह से गूंजेंगे, प्यार और आशा को एकजुट और फैलाएंगे।”

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |
Warning: printf(): Too few arguments in /home/u380431374/domains/marudharalive.com/public_html/wp-content/themes/vmag/footer.php on line 31