Tuesday, June 24, 2025
Home > Bollywood > 15 March अभिनेत्री आलिया भट्ट का जन्मदिन

15 March अभिनेत्री आलिया भट्ट का जन्मदिन

Alia Bhatt

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ,सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सेलिब्रिटीज में से एक है। सभी आलोचनाओं को इग्नोर करते हुए वे सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती है।
15 मार्च 2022 को आलिया 29 साल की हो चुकी है। बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर आलिया अपनी फैमिली संग मालदीव ट्रिप पर गई हुई हैं।

बायोग्राफी :
आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। जब उन्होंने इस फिल्म में काम किया तो उन पर नेपोटिज्म का आरोप लगा।

संघर्ष :
आलिया को अपने करियर में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में रोल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस फिल्म में रोल के लिए वह 400 लोगों के ऑडिशन के बाद चुनी गई।

आलिया ने हमेशा अपनी परफॉर्मेंस से आलोचकों की बोलती बंद की है। हाल ही में रिलीज फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

फिल्मे :
उनके द्वारा राजी, गली बॉय, उड़ता पंजाब, डीयर जिंदगी, हाईवे, 2 स्टेट्स, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, कलंक और सड़क 2 आदि फिल्मो में काम किया गया है। अपनी मेहनत से उन्होंने अपने फैंस के दिलों में जगह बनाई है।

नेटवर्थ:
उनकी नेट वर्थ 74 करोड़ रुपये है। आलिया एक फिल्म के लिए 9-10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। मुंबई के बांद्रा मे उनका 34 करोड़ का एक घर है। लंदन के पॉश इलाके में भी उनका घर है।

गाड़ियां :
आलिया को गाड़ियों का काफी क्रेज है। उनके पास वैनिटी वैन , ऑडी ए6 (करीब 60 लाख ) ,रेंज रोवर है ( 1.74 करोड़ ) ,बीएमडब्ल्यू 7 (1.37 करोड़ ) है।

आने वाली फ़िल्में :
आलिया की आने वाली फिल्मों में आर आर आर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, ब्रह्मास्त्र और डार्लिंग्स , हार्ट ऑफ स्टोन है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |
Warning: printf(): Too few arguments in /home/u380431374/domains/marudharalive.com/public_html/wp-content/themes/vmag/footer.php on line 31