Saturday, July 27, 2024
Home > Health tips > गर्मी से राहत के लिए क्या खाए ?

गर्मी से राहत के लिए क्या खाए ?

गर्मी पड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में आग उगलते मौसम में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना बहुत जरूरी है। इस बढ़ते तापमान में कुछ चीजे गर्मी से राहत देने में मदद करती है। दिल्ली-एनसीआर में पारा 36 डिग्री के पार हो गया है। अगले 10 दिन में गर्मी का कहर और ज्यादा बढ़ सकता है।

1.खीरा- गर्मी के मौसम में खीरा हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है, त्वचा और डाइजेशन सिस्टम को भी दुरुस्त रखता है। इसका सेवन सलाद या रायते के साथ कर सकते हैं।

2.तरबूज– तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। तरबूज हमारे शरीर को लंबे समय तक ठंडा और हाइड्रेट रख सकता है। इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है.

3.नारियल– गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल में हमारे शरीर को पानी, फल और तेल एकसाथ देने की क्षमता होती है। नारियल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने का काम करते हैं।

4 .खट्टे फल- खट्टे फल इम्यून सिस्टम के लिए अच्छे माने जाते हैं और डाइजेशन को बेहतर रखते हैं, जिससे शरीर भी ठंडा रहता है। इसमें संतरे, नीबू, किन्नू और अंगूर जैसे फल शामिल होते हैं।

5 .प्याज- प्याज में शरीर को ठंडा रखने वाली कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह सूर्य की तेज किरणों से बढ़ने वाले स्ट्रोक के खतरे को भी कम करती है। प्याज गर्मी में लू से बचाने का काम करती है। लाल प्याज में क्वीरसेटिन नाम का प्राकृतिक एंटी-एलर्जेन भी पाया जाता है।

6.दही- दही, लस्सी, रायता और नमकीन छाछ जैसी चीजों को गर्मियों में हर कोई पसंद करता है ।

7 .पुदीना- पुदीने का सेवन करने से शरीर तरोताजा और ठंडा रहता है।

8. गुलाब की शरबत :गुलाब की तासीर ठंडी होती है। इसका उपयोग शरबत के रूप में किया जा सकता है।

9 गुंदकतीरा : खाने में लाजवाब और ठंडे गुंदकतीरा का उपयोग शिकंजी ,शरबत या ठंडे दूध में मिलाकर किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |