Friday, March 15, 2024
Home > Politics News > राजस्थान में बनेगी नई खेल नीति- खेल मंत्री चांदना

राजस्थान में बनेगी नई खेल नीति- खेल मंत्री चांदना

राजस्थान प्रदेश के खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि खेलो को बढावा देने के लिए प्रदेश के युवाओ को अब अतिरिक्त फायदा पहुचाने पर कार्य करने की जरूरत है। और ये जरूरत अब प्रदेश मंे कांग्रेस सरकार पुरी करेगी। इसी के तहत अब खिलाडियो को नौकरीयों में 2 प्रतिशत अलग से आरक्षण की पाॅलिशी के तहत नौकरीया दी जाएगी जिससे युवाओ का खेल की तरफ ध्यान बढेगा और प्रदेश के युवा खेल की ऊंचाइयो को छुतं हुए आगे बढेगे । चांदना ने बताया की प्रदेश मे एशियाड़ की तर्ज पर अब राजस्थान मे नए निति के तहत गेम्स खेले जाएगे। इससे प्रदेश मे नई खेल निति प्रस्तावित प्लान के तहत आगे बढेगी। अब प्रदेश के खिलाडियो को अन्य प्रदेशो के समान या इससे अधिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

खेल मंत्री अशोक चांदना ने विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश की अनेको विधायको के सवालो के जवाब दे रहे थे। खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि खिलाडियों के लिए 2 प्रतिशत की आरक्षण व्यवस्था काफी जटिल है अब उसे थोडा बढाकर व उसे सरल करके प्रदेश के युवाओ को कांग्रेस सरकार का तोहफा दिया जाएगा। चांदना ने कहा की वर्ष 2019-20 के प्रस्तुत बजट में संे प्रदेश मे खेलो के लिए तीन नई योजनाओ पर ध्यान दिया जा रहा है।
पहली प्रदेश के प्रतिभावन खिलाडियों के लिए भविष्य मे पंेशन योजना दुरी देश और प्रदेश मे राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों के प्रोत्साहन राशि मे अन्य प्रदेशो की तुलना मे बढाना और तीसरी प्रदेश के खेलो को नए स्तर यानि एशियाड गेम्स की तर्ज पर प्रदेश मे खेलने पर जोर डालने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है।

खेल मंत्री ने कहा की प्रदेश के सभी जिलो और तहसीलो मे अच्छे स्टेडियम का निर्माण करवाना और खिलाडियो को खेल व्यवस्था के लिए अलग से बजट स्वीकृत करना और ब्लाॅक व जिला स्तर पर खेल के नियमो मे बदलाव कर राजस्थान प्रदेश को पुरे देश मे खेलो मे चमकना है। राजस्थान कांग्रेस सरकार की ये सोच है कि प्रदेश के युवा खिलाडियो को सारी समुचित व्यवस्थाए मिले जिससे युवाओ मे खेल के प्रति जोश बढे और अच्छे वातावरण के साथ अच्छे-अच्छे स्टेडियम और खेल की तमाम व्यवस्था मिले।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |