Saturday, July 27, 2024
Home > Health tips > अंगूर है सेहत के लिए फायदेमंद

अंगूर है सेहत के लिए फायदेमंद

Grapes

अंगूर खाने में स्वादिष्ठ और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है। अंगूर खाना हर कोई पसंद करता है।

अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व :

अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम , फ्लेवोनॉयड्स और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मौजूद रहते हैं।अंगूर में कैलोरी, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

अंगूर खाने के फायदे :

1. आंखों के लिए फायदेमंद :
अंगूर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। इससे आंखे स्वस्थ रहती हैं।

2. शुगर लेवल को रखे कण्ट्रोल :
अंगूर शरीर में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।

3. एलर्जी से बचाए :
अंगूर में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधित एलर्जी को दूर करने में मददगार होते हैं। एंटीवायरल गुण’ पोलियो, वायरस और हरपीज ऐसे वायरस से लड़ने में भी मददगार होते हैं।

4. कैंसर से बचाव :
अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं जो टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों से बचाते है।

5. ब्रेस्ट कैंसर टिश्यू को नहीं बनने देते :
ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम के लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद है।

6 .हार्ट अटैक से बचाव : अंगूर के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |