Friday, April 19, 2024
Home > Business > Share Market Progress

Share Market Progress

Share Market

रूस और यूक्रेन की लड़ाई के बीच अब न्यूक्लियर वार का खतरा मंडराने लगा है। इसका प्रभाव शेयर बाजार पर पड़ा है। सोमवार को सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा गिर गया। बाद में दिन के कारोबार के दौरान बाजार ने जबरदस्त वापसी की। दोपहर के 12:30 बजे तक घरेलू शेयर बाजार ग्रीन हो चुके थे।

प्री-ओपन में सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा के नुकसान में था। इसके बाद बीएसई सेंसेक्स करीब 760 अंक टूट गया। कुछ मिनटों के कारोबार में बाजार ने हल्की-फुल्की रिकवरी तो की, लेकिन अभी भी बड़े नुकसान में है। सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स करीब 650 अंक गिरकर 55,200 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 200 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ 16,450 अंक के आस-पास ट्रेड कर रहा था।
दोपहर 12:30 बजे सेंसेक्स करीब 100 अंक चढ़ चुका था। दोपहर 12:55 बजे सेंसेक्स वापस रेड हो चुका था।
यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस के ऊपर कई कड़े प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। इसके बाद रूस ने रविवार को न्यूक्लियर हथियारों को हाई अलर्ट पर डाल दिया। निवेशकों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं दुनिया न्यूक्लियर वार की चपेट में तो नहीं आने वाली। इसके चलते इन्वेस्टर्स सुरक्षित माध्यमों को तरजीह दे रहे हैं। सोमवार को रूस की करेंसी रूबल भी 30 फीसदी टूटकर रिकॉर्ड लो पर आ गई। शुक्रवार को लगातार 7 दिन की गिरावट के बाद बाजार 1,328.61 अंक (2.44 फीसदी) की शानदार बढ़त के साथ 55,858.52 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 421.70 अंक (2.60 फीसदी) की जबरदस्त छलांग के साथ 16,669.65 अंक पर रहा था। यूक्रेन-रूस तनाव के चलते बाजार में 2 सप्ताह से उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |