Saturday, July 27, 2024
Home > Top News > ई-श्रम कार्ड : 2 लाख की इस मुफ्त सुविधा समेत सरकार श्रमिकों को दे रही कई लाभ

ई-श्रम कार्ड : 2 लाख की इस मुफ्त सुविधा समेत सरकार श्रमिकों को दे रही कई लाभ

E-shram card

ई-श्रम कार्ड पोर्टल : सरकार श्रमिकों को 2 लाख की इस मुफ्त सुविधा समेत कई लाभ दे रही। ई-श्रम पोर्टल पर तुरंत रजिस्ट्रेशन करके लाभ ले सकते हैं।

सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए देश के हर मजदूर का रिकॉर्ड रखा जाएगा। असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ मजदूरों के लिए 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा, जो पूरे देश में मान्य होगा। सरकार की इस पहल से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक नई पहचान मिलेगी।

ई-श्रम कार्ड के लाभ :

12 अंकों का यूनिक नंबर : केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ मजदूरों के लिए 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जारी करेगा। इससे मजदूरों के हितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाए चलाई जाएगी और इसके साथ साथ संकट की घड़ी में श्रमिकों को कई लाभकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

workers_labourers

2 लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा की सुविधा : यदि कोई कर्मचारी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करता है तो उसे 2 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। इसमें सरकार की ओर से एक साल का प्रीमियम दिया जाएगा। यदि कोई पंजीकृत कर्मचारी किसी दुर्घटना का शिकार होता है तो उसकी मृत्यु या पूर्ण रूप से अपंग होने की स्थिति में वह 2 लाख रुपये का हकदार होगा। वहीं, आंशिक रूप से विकलांगों के लिए बीमा योजना के तहत एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

रजिस्ट्रशन -प्रक्रिया :

1 .ई-श्रम पोर्टल के आधिकारिक पेज https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर जाएं।

2. फिर होमपेज पर, “ई-श्रम पर पंजीकरण” पर लिंक करें।

3 .इसके बाद सेल्फ रजिस्ट्रेशन https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर क्लिक करें।

4 .स्व-पंजीकरण पर, उपयोगकर्ता को अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

5 .कैप्चा दर्ज करें और चुनें कि क्या वे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) या कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) विकल्प के सदस्य हैं और Send OTP पर क्लिक करें।

6 .इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करें और आगे की प्रक्रिया का पालन करें। कामगारों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर होगा, निर्माण श्रमिकों के अलावा प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टल के शुभारंभ के बाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिक उसी दिन से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। श्रमिकों को पंजीकरण कराने में मदद के लिए एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया गया है.

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |