Friday, March 29, 2024
Home > Bollywood > सुनील शेट्टी बॉलीवुड की इस हीरोइन से करते थे प्यार लेकिन नहीं हो पाई शादी

सुनील शेट्टी बॉलीवुड की इस हीरोइन से करते थे प्यार लेकिन नहीं हो पाई शादी

Sunil Shetty Sunali Marudharalive

बॉलीवुड में सुनील शेट्टी अपने जमाने के बेहतरीन अभिनेता रहे हैं। सुनील शेट्टी बॉलीवुड में लगभग 110 फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने जमाने में सुनील शेट्टी दर्शकों के फेवरेट एक्टर रहे हैं। उन्होंने ज्यादातर एक्शन हीरो के रूप में हिंदी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और फिल्मों में कम ही दिखाई देते हैं। बॉलीवुड में कई किस्से सुनने को मिलते है चाहे वो प्यार के हो या तकरार के आज हम आपको उन्ही किस्सों में से सुनील शेट्टी के एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे है जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं और वो किस्सा है प्यार का जी हाँ सुनील शेट्टी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से एक समय बहुत प्यार करते थे। ये बात बहुत ही कम लोग जानते है।

आप लोगों को बता दें कि सुनील शेट्टी मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से एक समय बहुत प्यार करते थे। सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे ने काफी फिल्मे एक साथ की थी जैसे टक्कर, सपूत, कहर और भाई। लोगों ने उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया था और 90 के दशक में यह जोड़ी काफी मशहूर मानी जाती थी। एक साथ फिल्मों में काम करने की वजह से दोनों ने काफी वक्त साथ बिताया और इस दौरान सुनील शेट्टी को सोनाली से प्यार हो गया। लेकिन सुनील शेट्टी सोनाली बेंद्रेे से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए, क्योंकि सुनील शेट्टी की शादी पहले से हो चुकी थी। वह अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहते थे। फिलहाल सुनील शेट्टी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और अपने बिजनेस में बिजी रहते हैं। वहीँ सोनाली बेंद्रे फिल्मी जगत को अलविदा कह चुकी है और अपनी शादीशुदा जिंदगी में मशगूल है उनकी शादी बॉलीवुड के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर गोल्डी बहल से हुई है। इस तरह दोनों का प्यार अधूरा रह गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2021. All Rights Reserved |